03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 15 वर्षीया किशोरी से दरिंदगी, युवक ने बाथरूम में किया रेप

Spread the love

एफएनएन, मेरठ: मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक किशोरी से एक अन्य मरीज के तीमारदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि मेडिकल थाना पुलिस ने 15 वर्षीया पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आज मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को 20 जून को पैर की सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था। पीड़िता की मां के मुताबिक घटना की रात किशोरी शौचालय गई थी, जहां मोहित के भाई रोहित ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार किशोरी ने डर के चलते दो दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर उसने रविवार शाम को अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मेडिकल थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई।

मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img