03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिर्ज़ापुर में पीएम मोदी की रैली : पांच साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे’, पीएम मोदी ने मिर्जापुर में इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

Spread the love

एफएनएन, वाराणसी:  सातवें चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिर्जापुर के बरकछा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्‍होंने कहा कि हमारे देश का पवित्र संविधान भी इनके (गठबंधन) निशाने पर है। ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूर्वांचल को माफिया का ठिकाना बनाया था सपा

मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए कोई नहीं जानता था और सपा सरकार में माफिया को भी वोटबैंक के हिसाब से देखा जाता था।

सपा पर कोई बर्बाद नहीं करेगा वोट

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा पर अपना वोट कोई बर्बाद करना नहीं चाहता। हमारे उत्तर प्रदेश के लोग राजनीति को समझने में बड़े माहिर हैं। कोई समझदार कभी भी डूबती कंपनी का शेयर खरीदेगा क्या? जो डूब रहे हैं उसको कोई वोट देगा क्या? पता है कि इनका डूबना तय है तो कौन वोट डालने की गलती करेगा? सामान्य मानवी वोट उसी को डालेगा जिसकी सरकार बनना तय है…”

इसे भी पढ़ें-सीमा विवाद में 13 घंटे तक टोंस नदी में पड़ी रही युवक की लाश

सपा से संविधान को खतरा  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ​ही मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा। सपा ने कहा था, वो इसके लिए संविधान तक बदल देगी… सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह SC, ST, OBC का हक छीनने पर तुले हुए थे।”

गठबंधन से पांच साल में बनेंगे पांच प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन कह रहा है कि 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे। 5 साल में 5 प्रधानमंत्री कोई रखता है क्या? जहां प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में रहेगा तो क्या वे देश को मजबूत बना सकता है क्या?… देश ने तय किया कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए तभी NDA को इतना भारी जनादेश मिल रहा है।”

मोदी ने कहा, “6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है- नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा।”

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img