03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Jaipur अग्निकांड : पटाखा गोदाम में धमाकों के बीच लगी आग, 7 की मौत, जांच शुरू

Spread the love

एफएनएन, जयपुर : Jaipur राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में स्थित एक पटाखा गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गोदाम आग की लपटों में घिर गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय गोदाम में मजदूर काम कर रहे थे और अंदर मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति, अधिकारी या विभाग की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में संचालित अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी बात कही गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग के दौरान गोदाम के भीतर लगातार धमाकों की आवाजें आ रही थीं। कई मजदूर जलती हालत में बाहर निकलकर सड़क पर मदद के लिए तड़पते दिखाई दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

विधायक अमीन कागजी ने भी मौके का निरीक्षण करते हुए आरोप लगाया कि गोदाम बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहा था। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी गहरा दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img