03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीमा विवाद में 13 घंटे तक टोंस नदी में पड़ी रही युवक की लाश

एफएनएन, भीरपुर:  कटका गांव के सामने टोंस नदी में शनिवार को करीब 13 घंटे तक एक युवक की लाश पड़ी रही। करछना और मेजा पुलिस एक-दूसरे की सीमा में शव होने की बात कहकर घटनास्थल से लौट गई।

देर शाम किसी ने इंटरनेट मीडिया पर नदी में शव पड़े होने की सूचना प्रसारित की तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा, तब जाकर रात को मेजा पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कटका गांव के लोग शनिवार सुबह करीब नौ बजे टोंस नदी के सामने से गुजरे तो एक युवक का शव नजर आया। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। पलभर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

खबर करछना पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर यहां रुकने के बाद पुलिसकर्मी यह कहकर चले गए कि यह क्षेत्र मेजा में है। मेजा पुलिस को ग्रामीणों ने खबर दी तो वह भी कुछ देर बाद पहुंची।

मेजा पुलिस ने घटनास्थल करछना थाना क्षेत्र में बताया और लौट गई। देखते-देखते देर शाम हो गई और पुलिस ने शव को नदी से नहीं निकलवाया। इसी बीच किसी ने इंटरनेट मीडिया पर इस पूरी घटना को प्रसारित कर दिया।

इसे भी पढ़ें-यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी में गेट सिस्टम हटाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

उच्चाधिकारियों ने देखा तो मेजा पुलिस को घटनास्थल पर भेजा, तब जाकर रात करीब दस बजे मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने शव को नदी से निकलवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

इस संबंध थाना प्रभारी करछना मनोज कुमार का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। चौकी प्रभारी भीरपुर ही कुछ बता सकते हैं। वहीं, चौकी प्रभारी भीरपुर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img