03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली ILGIM कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

आग बुझाने की कार्रवाई के बीच कंपनी की एक साइड की दीवार और छत को संभाल रहा लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से पांच फायर सर्विस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना की पुष्टि मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने की।

हादसे में घायल मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। मलबे की जांच की जा रही है और आग लगने की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी सेंट्रल शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान कंपनी की दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। इनमें से रोहित यादव और तीरथपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी तीन कर्मियों का उपचार जारी है।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img