03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक मकान के तहखाने में गुप्त रूप से हथियार बनाए जा रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। शुरुआत में घर सामान्य नजर आया, लेकिन जांच के दौरान एक कमरे में रखे डबल बेड पर पुलिस को शक हुआ।

जब बेड को हटाकर देखा गया तो नीचे एक गुप्त रास्ता मिला, जो सीधे तहखाने तक जाता था। पुलिस टीम जैसे ही नीचे पहुंची, वहां भारी मात्रा में पिस्टल, कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण मिले।

मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 10 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि तैयार हथियारों को 35 हजार से 65 हजार रुपये तक में बेचा जाता था।

पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img