03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई ।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति को पूर्व की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा अप्रैल से नवंबर तक चलती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस दौरान कमर्शियल LPG की मांग में भारी वृद्धि होती है और राज्य को लगभग 9.67 लाख सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्बाध आपूर्ति से यात्रा व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य के हितों की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग मिलने की उम्मीद है, जिससे चारधाम यात्रा और बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगी।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img