03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ:14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस के युवक 17 वर्षीय दोस्त के साथ छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में की हैवानियत

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: की राजधानी लखनऊ में बीते सोमवार को 14 वर्षीय छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में हैवानियत की थी। अब पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आपबीती सुनाई है। उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और बैग छीनकर कार में डाल दिया। फिर जबरन उसे कार में बैठाया और थप्पड़ जड़े। उसे माता पिता को मारने की धमकी देकर होटल में ले गए और उसके साथ बारी-बारी रेप किया।

इस वजह से दिखी फुटेज में आराम से जाते हुए
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे होटल के कमरे में ले गए और उसके साथ करीब एक घंटे तक बर्बरता करते रहे। पीड़िता ने कहा कि उन्होंने मेरा मुंह भी दबाए रखा, जिससे कोई मेरी आवाज न सुन सके। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वो किसी से कुछ न कह सकी। गाड़ी में भी उसे धमकाया गया था तो बिना किसी से कुछ कहे वो आराम से होटल में चली गई, जैसा उन्होंने कहा वैसा ही करती रही। इसलिए फुटेज में भी आराम से जाती हुई नजर आई।

साजिश के तहत दिया इस घटना को अंजाम
आरोपी पहले भी छात्रा का पीछा करते थे और उसे परेशान करते थे। सोमवार दोपहर वह काफी देर पहले ही उसके स्कूल के आसपास पहुंच गए थे। जैसे ही छुट्टी हुई और छात्रा दिखी, वैसे ही उसे रोककर अगवा कर ले गए। साजिश के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया। इस मामलों को उच्चाधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया है। विवेचक हर साक्ष्य जुटाने की कोशिश में हैं। स्वैब समेत अन्य चीजें फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। डीएनए जांच भी होगी। उधर, नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में लापरवाही बरतने वाले सरोजनीनगर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनवर अहमद को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
सरोजनीनगर निवासी 14 वर्षीय छात्रा सोमवार दोपहर स्कूल से निकली थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला दानिश अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर ले गया था। कृष्णानगर इलाके में स्थित होटल पैराडाइज शांति इन में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शाम साढ़े चार बजे पिता को वह रोते-बिलखते घर के पास मिली थी। पिता ने सरोजनीगर थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन, पुलिस ने मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र का बताकर टरका दिया था। जब कृष्णानगर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि मामला सरोजनीनगर का क्षेत्र है। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को होने पर केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दानिश को जेल भेज दिया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को कमरा किराए पर देने के आरोप में होटल मालिक पर भी कार्रवाई करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश; ईख के खेत में मिले गोवंश के अवशेष

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img