03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े दस बजे चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने तीन मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिजौली, राजू (24) पुत्र कदम सिंह निवासी रहमतपुर और राजीव (22) पुत्र मोलाड निवासी रहमतपुर के रूप में हुई है।

हादसे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। पुलिस अब हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

घायलों में आदित्य (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजर रोड और साहबान पुत्र मुराद निवासी बिजौली समेत अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img