03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भोजपुर क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश; ईख के खेत में मिले गोवंश के अवशेष

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। पुलिस ने ईख के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद किए है। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर अटायन और वाजिदपुर में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। किसी ने गोंवशीय पशुओं की हत्या कर उनके अवशेषों को ईख के खेत में फेंक दिया। इस्लामनगर निवासी पिंकू किसी काम से खेत पर गए थे। इसी दौरान अचानक से उन्होंने अटायन और वाजिदपुर गांव के बीच में ईख के खेत में कुछ गोवंशीय अवशेष पड़े देखे। आनन-फानन में उन्होंने गांव वालों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते माहौल गरमा हो गया। इसके बाद पिंकू ने पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक हरि सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पशुचिकित्सा अधिकारी नरेश कुमार को मौके पर बुलाकर अवशेषों की जांच कराई। टीम ने अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज हैं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दवा दिया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: विधवा को निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img