03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डासना: जेल में पंखे से लटका मिला कैदी का शव, पुलिस ने आत्महत्या बताया

Spread the love

एफएनएन, गाजियाबाद: गाजियाबाद की डासना जेल में 21 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। वहीं, आरोपी शिवम के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा परेशान था क्योंकि उसे बलात्कार के एक मामले में ‘फंसाया गया’ था। सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि स्थानीय मसूरी थाने को मंगलवार को डासना जेल में विचाराधीन कैदी की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया  कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए मसूरी थाने के अधिकारियों ने जांच के लिए एक टीम को बुलाया। जांचकर्ताओं को बुलंदशहर जिले के निवासी शिवम का शव योग हॉल के अंदर एक कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला।

जेल में विचाराधीन कैदी मृत मिला, पुलिस ने आत्महत्या बताया

अधिकारी ने बताया कि करीब 21 वर्षीय शिवम हापुड़ जिले के पिलखुवा में हुए एक अपराध के सिलसिले में जेल में बंद था। गौतम ने बताया कि टीम ने घटनास्थल की जांच की और कार्यवाही की वीडियोग्राफी की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। शिवम के पिता सुंदर ने बताया कि बुधवार सुबह जेल अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ डासना जेल पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि शिवम को हापुड़ के चिजारसी पुलिस चौकी प्रभारी ने ‘फंसाया’ है।

मृतक युवक के परिजनों ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ‘एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे और लड़की के परिवार वाले मामले को रफा-दफा करने के लिए 2 लाख रुपये मांग रहे थे।’ सुंदर ने दावा किया कि जब मैं मांग पूरी नहीं कर पाया, तो चौकी प्रभारी ने बलात्कार और पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। शिवम इस मामले में फंसाए जाने से परेशान था। उन्होंने दावा किया कि शिवम ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसे जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुन्दर के दावों पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ:14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस के युवक 17 वर्षीय दोस्त के साथ छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में की हैवानियत

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img