03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath धाम में 45 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार, PM मोदी के संभावित दौरे से पहले पूरा होगा काम

एफएनएन, चमोली : Badrinath धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाया जा रहा 45 बेड का आधुनिक अस्पताल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। चार मंजिला इस अस्पताल भवन को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अस्पताल में मरीजों और तीर्थयात्रियों के लिए कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं होंगी। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण पहुंच चुके हैं और मशीनों की स्थापना का काम भी तेजी से चल रहा है।

31 अगस्त तक निर्माण पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को अस्पताल भवन का निर्माण आगामी 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल भवन में मरीजों और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन का प्रयास है कि भवन का निर्माण पूरा होने के साथ ही आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना का काम भी जल्द पूरा किया जाए, ताकि अस्पताल का संचालन शुरू किया जा सके।

PM मोदी के संभावित दौरे की चर्चा

इस बीच अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित होने की जानकारी सामने आई है। संभावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन से लेकर पीएमओ स्तर तक तैयारियों की चर्चा है। इसी दौरान अस्पताल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव पाल के अनुसार अस्पताल भवन के निर्माण और आधुनिक मशीनों की स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही अस्पताल का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बदरीनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और चारधाम यात्रा के दौरान यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऊंचाई और मौसम की परिस्थितियों के कारण कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अब तक गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए निचले क्षेत्रों में रेफर करना पड़ता था। आधुनिक अस्पताल शुरू होने के बाद गंभीर और जरूरतमंद मरीजों को बदरीनाथ धाम में ही तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

45 बेड के इस अस्पताल के शुरू होने से बदरीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img