03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के नवाचार और नए बिजनेस आइडिया को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 10 युवाओं के नवाचार आइडिया का स्टार्टअप के रूप में चयन किया गया है। चयनित युवाओं को सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद जल्द ही युवाओं को यह राशि प्रदान की जाएगी।

जिलास्तर पर आयोजित किए गए बूट कैंप

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए उद्योग विभाग के सहयोग से प्रदेश के विभिन्न जिलों में उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बूट कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में युवाओं के नए और उपयोगी आइडिया की पहचान कर उन्हें स्टार्टअप के लिए चयनित किया गया। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के साथ उनके नए विचारों को व्यावसायिक रूप देना है।

200 करोड़ का वेंचर फंड तैयार

प्रदेश में अब तक 219 स्टार्टअप को राज्य सरकार से मान्यता मिल चुकी है, जबकि केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर उत्तराखंड के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के तौर पर पंजीकृत हैं। स्टार्टअप को कारोबार बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी बनाया है। इसके साथ ही स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं और नए उद्यमों के लिए कई वित्तीय प्रोत्साहनों का प्रावधान किया गया है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img