03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के निकट गेबुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया।

बेलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पदमपुर डोलिया निवासी 32 वर्षीय कमलेश आर्य अपनी बाइक से कमोला निवासी बसंती थापा के साथ कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंती थापा का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश आर्य अपने भाई की टेंट की दुकान में काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img