03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

hansi gym एक्सरसाइज के दौरान जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

एफएनएन, हांसी : hansi-gym हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। फव्वारा चौक के समीप बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही सेकंड में हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, जिम संचालक कपिल सुबह करीब 5:30 बजे कुछ युवक-युवतियों को खुले स्थान पर एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उस पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी। हमले में कई गोलियां कपिल के सिर और पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग के दौरान वहां मौजूद शिखा नाम की एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मृतक कपिल मूल रूप से दलमवाला गांव का निवासी था और पिछले कई वर्षों से हांसी में जिम संचालित कर रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसकी कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। इसी वजह से पुलिस व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिजनों ने भी कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस को नाम बताए हैं। पुलिस उन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img