03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सेक्टर-8 थाना के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मालखाना इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ सेक्टर-8 थाना में चोरी का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मालखाने में रखे हथियारों के नियमित सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक संख्या में अंतर मिला। प्रारंभिक जांच में 13 हथियार गायब होने की बात सामने आई थी, लेकिन विस्तृत जांच के बाद कुल 32 लाइसेंसी हथियार लापता पाए गए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया।

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, गायब हथियारों में कई महंगी विदेशी पिस्टलें भी शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों को राजस्थान, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बेचा गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और टीमों को चोरी हुए हथियारों की बरामदगी तथा संभावित आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक थाना मालखाने से 211 पेटी शराब गायब होने का मामला भी सामने आया था। अब फरीदाबाद में हथियारों के गायब होने की घटना ने पुलिस मालखानों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img