03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में लालचंद एग्रो ऑयल पर पकड़ी ₹2करोड़ की जीएसटी चोरी,₹92 लाख का माल सीज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ब्रह्मपुरा स्थित लालचंद एग्रो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर राज्य कर एसआईबी टीम ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। दस्तावेजों की जांच में कारोबार का टर्नओवर करीब 25 करोड़ रुपये आंका गया।

राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक, बरेली की लाल चंद एग्रो ऑयल प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर कर चोरी की सूचना पर प्रवर्तन दल खंड-7 की टीम ने शुक्रवार दोपहर छापा मारा। फर्म द्वारा खाद्य तेल जैसे सरसों तेल, रिफाइंड तेल, राइस ब्रान तेल, मूंगफली का तेल, पाम ऑयल खरीदकर उन्हें पैक कर अलग-अलग नामों के ब्रांडनेम से बिक्री की जाती है।

कच्चे बिलों पर हो रही थी माल की सप्लाई

दस्तावेजों की जांच में पता चला कि फर्म का सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये है, लेकिन कैश सेट ऑफ नहीं मिला। ई-वे बिल, इनवर्ड और आउट वर्ड सप्लाई के मूल्य में विसंगतियां मिलीं। जीएसटी भुगतान ने से बचने के लिए फर्म द्वारा कच्चे बिलों पर माल की सप्लाई की जा रही थी। माल की कीमत भी बिलों में कम दर्शाई जा रही थी। फर्म को पंजीकृत तो कराया गया, लेकिन गोदाम को जीएसटी पोर्टल पर घोषित नहीं किया गया। जांच के दौरान मांगने पर भी प्रबंधन कई जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। लूज परचों से माल करने की भी जांच में पुष्टि हुई है। हालांकि, दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।

₹92 लाख का माल और संदिग्ध अभिलेख किए सीज

प्रवर्तन टीम को गोदाम की जांच में करीब ₹87 लाख मूल्य का खाद्य तेल और पांच लाख रुपये का पैकिंग मैटीरियल मिला। दस्तावेजों से मिलान में सत्यापन नहीं हो पाने पर ₹92 लाख कीमत के माल को सीज कर दिया गया है। साथ ही, लूज परचों समेत जो भी अभिलेख संदिग्ध प्रतीत हुए, उन्हें भी सीज कराया गया। प्रथम दृष्टया करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img