03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

“शब्दांगन” संस्था के मेधावी सम्मान समारोह में 25 होनहार हुए पुरस्कृत, वैष्णवी का मुकुट मालाओं से सम्मान

‘झुमका गिरा रे’ गाकर बच्चों ने स्वर सम्राज्ञी स्वर्गीय आशा भोंसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


फ्रंट न्यूज नेटवर्क, बरेली। साहित्यिक संस्था ‘शब्दांगन’ द्वारा बिहारीपुर खत्रियान, बरेली स्थित सभागार में वर्ष 2026 में ससम्मान उत्तीर्ण हुए 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कंपोजिट विद्यालय, बिहारीपुर की कक्षा 3 की छात्रा मेधावी छात्रा वैष्णवी रस्तोगी को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ‘शब्दांगन’ संस्था के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, सदस्य विशाल शर्मा और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सम्मानित किया। वैष्णवी रस्तोगी को आकर्षक मुकुट और फूलों की तथा सुनहरी माला पहनाकर, राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी उपस्थित बच्चों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य और भजनों की भावपूर्ण-मनमोहक प्रस्तुति दी और रस- आनंद की खूब वर्षा की। स्वर सम्राज्ञी स्वर्गीय आशा भोंसले द्वारा गाए गए गीत “झुमका बरेली वाला” सभी बच्चों ने मिलकर गाया और उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी।

महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने बच्चों को अगले वर्ष और भी ज्यादा मेहनत करके इससे भी ज्यादा अंक बटोरने और समाज एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने भी विशिष्ट सम्मान प्राप्त करने पर सभी मेधावी बच्चों को बधाइयां दीं।
अंत में अलका त्रिवेदी ने स्वर सम्राज्ञी आशा भोंसले का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सभी का आभार विशाल शर्मा ने व्यक्त किया। नीरू रस्तोगी, मीनू रस्तोगी, कंचन रस्तोगी , शिवांशी पचौरी, जाह्नवी गुप्ता, सोनी यादव, कलावती, रिया गुप्ता, रेयांश मिश्रा, पावनी रस्तोगी और वंश कक्कड़ आदि भी उपस्थित रहे।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img