03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, कई गाड़ियां फूंकी गईं

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन हिंसक, कई वाहन फूंके

एफएनएन, नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर चल रहा प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। पिछले तीन से चार दिनों से जारी इस आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की तथा कई जगह आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं।

नोएडा के फेज-2 और सेक्टर-84 क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां प्रदर्शनकारियों ने चार से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सेक्टर-59, 60, 62 और 63 सहित कई इलाकों में कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और यातायात को बाधित किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवान घायल भी हुए। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन को 13,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों के लिए अलग प्रावधान शामिल हैं। रविवार को प्रशासन द्वारा मांगों पर विचार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन तेज हो गया।

इस प्रदर्शन के चलते नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-9 पर भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img