एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ब्रह्मपुरा स्थित लालचंद एग्रो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर राज्य कर एसआईबी टीम ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। दस्तावेजों की जांच में कारोबार का टर्नओवर करीब 25 करोड़ रुपये आंका गया।
एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। एक ठग ने मंगलवार को मीरगंज और धनेटा में दो सर्राफा कारोबारियों को सोने का बताकर नकली माल बेचने की कोशिश की। आईडी में नाम-पता अलग होने पर भेद खुल गया। ठग को पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने में तहरीर भी दे दी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली/बदायूं। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बदायूं जिले के थाना कादरचौक के भूड़ा भदरौल पुलिस चौकी इंचार्ज/एसआई हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और उझानी थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद गाड़ी में बैठाकर बरेली ले आई और उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश किया। एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छह साल की मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची रोई तो गला घोंटकर मारने की भी कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो दरिंदा बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तीन दिन पहले किला क्षेत्र में कंटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़े गए चार आरोपियों को बगैर कार्रवाई किए छोड़ देने के मामले में अधिशासी अभियंता ने जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी अधिकारियों को हटा भी दिया है। एक्सईएन के आदेश पर एसडीई ने जांच शुरू भी कर दी है।
एफएनएन, रामनगर-नैनीताल। रामनगर से सटे ग्राम पुछड़ी नई बस्ती में दो छोटे बच्चों ने मरे सांप को मछली समझकर पकड़ लिया और आग में पकाकर खा भी गए। गनीमत रही कि सांप खा रहे बच्चों को उनकी मां ने देख लिया और समय पर हकीम की जड़ी-बूटी खिलवाकर अनहोनी को टाल दिया।