03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं. शासन प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में है. इसी बीच श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए हेली सेवा बुकिंग (Heli Service Booking) भी अब शुरू होने वाली है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सेवाएं बुक कर सकते हैं. बुधवार यानी 15 अप्रैल से केदारनाथ के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी.

बता दें कि IRCTC की ओर से केदरनाथ धाम के लिए हवाई सेवा की टिकिट बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू की जाएगी. बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी, जिसके लिए  ttps://heliyatra.irctc.co.in  पर जाकर श्रद्धालु टिकिट बुक कर सकते हैं. श्रद्धालु केवल IRCTC की बेवसाइट पर जाकर ही टिकिट की बुकिंग करें, क्योंकि कई बार श्रद्धालुओं के साथ टिकिट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं.

कहां से कितना लगेगा हेवी सेवा का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img