03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में हफ्ते में दूसरी बार किशोरी को घर से उठाने की कोशिश, एफआईआर

Spread the love

दूसरे समुदाय का यह युवक सप्ताह भर पहले दो साथियों की मदद से किशोरी से रेप भी कर चुका है

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जनपद बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के एक रेपिस्ट ने सप्ताह में दूसरी बार रविवार रात दुष्कर्म के इरादे से 14 वर्षीय किशोरी को उसके घर से अगवा करने की कोशिश की। आहट होने पर जागे परिजनों ने दौड़ाया तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

सांकेतिक चित्र

थाना भमोरा के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग पुत्री को 21 अगस्त की रात गांव से ही दूसरे समुदाय का युवक राजा उर्फ रजा घर से बहला-फुसलाकर ले गया था। दो अन्य साथियों मोनू और कृष्ण सी मदद से राजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। अगली सुबह घर पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती बताई लेकिन लोकलाज के डर से परिजन उस वक्त शिकायत करने थाने नहीं गए थे।

25-26 अगस्त की रात साढ़े तीन बजे दुस्साहसी राजा एक बार घर में घुस आया और किशोरी को जबरन उठा ले जाने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवारवाले जाग गए और आरोपी का पीछा किया लेकिन वह भाग गया। परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िती के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी का मेडिकल कराया है।

आरोपी को बचाने का इल्ज़ाम, पुलिस ने नकारा

पीड़ित किशोरी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने घटना के फौरन बाद डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दे दी थी। थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी लेकिन पुलिस पहले तो आरोपों को निराधार बताती रही। जिसके बाद में थाने में बैठाकर अपने तरीके से तहरीर लिखवा ली। आरोप है कि आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में तो ले रखा है लेकिन उन्हें बचाने में लगी है। हालांकि थाना प्रभारी ने आरोपों को झूठा, बेबुनियाद बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img