एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जनपद बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के एक रेपिस्ट ने सप्ताह में दूसरी बार रविवार रात दुष्कर्म के इरादे से 14 वर्षीय किशोरी को उसके घर से अगवा करने की कोशिश की। आहट होने पर जागे परिजनों ने दौड़ाया तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।