03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवभूमि उत्तराखंड में एक ही दिन में वाहनों में मिलीं तीन लाशें, सनसनी

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में टैक्सी में बरामद पुरुष ड्राइवर था और महिला उसी के मोहल्ले की विधवा, रामनगर में भी डीसीएम में मिला था शव

एफएनएन, देहरादून। अपराधों की दृष्टि से अपेक्षाकृत शांत मानी जाने वाली देवभूमि उत्तराखंड में एक ही दिन में महिला-पुरुष समेत तीन लोगों की लाशें अलग-अलग स्थानों में दो वाहनों में बरामद होने से सनसनी फैल गई है।

नैनीताल जिले के रामनगर इलाके में 26 अगस्त सोमवार सुबह डीसीएम में एक व्यक्ति का शव मिला था, जबकि राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में भी एक टैक्सी में महिला और पुरुष के शव संदिग्ध हालत में मिलने की एक अन्य घटना से इस पूरे इलाके में घंटों हड़कंप मचा रहा।

टैक्सी में शराब के नशे में बेसुध पड़े थे दोनों

थाना राजपुर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल रोड पर खड़ी मारुति वैगन आर टैक्सी में महिला-पुरुष बेसुध पड़े हैं। सूचना पर राजपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो वैगनार टैक्सी में एक महिला और पुरुष बेहोशी में बैठे हुए मिले। दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय राजेश साहू और 45 वर्षीय माहेश्वरी देवी के रूप में हुई है। राजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि वैगनार पेशे से ड्राइवर मृतक राजेश साहू की ही थी जबकि माहेश्वरी देवी विधवा महिला थीं। बताया गया कि दोनों अक्सर अकेले में घंटों बैठे रहते थे और शराब भी खूब पीते थे।

रात भर चले एसी की गैस में दम घुटने से मौत की आशंका

पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों शराब के गहरे नशे में थे। टैक्सी का इग्निशन भी ऑन था, यानी वह स्टार्ट अवस्था में थी। रात भर गाड़ी का एसी चालू रहने के कारण गैस और तापमान के दुष्प्रभाव से शराब के नशे में धुत दोनों लोगों की दम घुटने से मृत्यु होने की आशंका है।

टैक्सी में दो लाशें मिलने पर तफ्तीश करते, पुलिस-फारेंसिक टीम के अफसर

फारेंसिक टीम ने भी सी पड़ताल

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या साक्ष्य नहीं पाए गए। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच जारी है। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक किसी प्रकार की शंका नहीं जताई गई है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img