03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: यूनिटी क्लब के समारोह में   Business Icon Award से नवाजे गए दर्जनों नौजवान shining Stars

Spread the love


फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। शहर के यूथ बिजनेस आईकन ने यूनिटी क्लब के भव्य समारोह में बरेली महानगर और जनपद के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों की बेहतरी के वास्ते गुपचुप ढंग से बहुत ही बेहतरीन काम कर रहे कई युवा Shinning Stars को Business Icon Youth Award प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्लब की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार शाम प्रतिष्ठित बरेली क्लब में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में यूनिटी क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों-सदस्यों को पद एवं गोरनीयता की परंपरागत शपथ दिलवाई गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि थे  Smart Policing के लिए अक्सर चर्चाओं में रहने वाले नए-नवेले तेजतर्रार आईपीएस अफसर/एसपी सिटी मानुष पारीक और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में दिखे बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर, रुहेलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और वरुण अर्जुन मेडिकल कालेज के चेयरमैन, प्रमुख उद्यमी और जाने-माने चिकित्सक/केशलता हॉस्पिटल के संचालक डॉ. केशव अग्रवाल तथा परसाखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रिंसिपल वीके मिश्र। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोन्मेषी वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, राजनेता एवं उद्यमी डॉ. पवन सक्सेना ने की।

मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक ने अपने संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित-प्रेरणादायी उद्बबोधन में समझाया कि सोसायटी के लिए सहयोग करना भी एक तरह का इन्वेस्टमेंट है। उन्होंने ऋग्वेद के   एक चर्चित श्लोक का भावार्थ कुछ इस तरह समझाया- ‘हम सब साथ चलें। हमारे वचन एक जैसे हों। हमारे यूनिटी क्लब की सोच भी सदैव ऐसी ही प्रगतिशील और अग्रगामी रहनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल ने यूनिटी क्लब द्वारा भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम करते रहने की उम्मीद जताई। साथ ही बताया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में कोई भी गरीब-जरूरमंद कभी भी 20 रुपये का पर्चा बनवाकर अपने पूरे परिवार को पसंदीदा डॉक्टर को मुफ्त दिखा सकता है।


कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने भी आशा व्यक्त की कि यूनिटी क्लब गरीब परिवारों के बहुमुखी प्रतिभा के धनी ब्रिलियंट बच्चों और उदीयमान खिलाड़ियों का कॆरियर चमकाने की दिॆॆॆशा में अपनी कोशिशें सदैव जारी रखेगा। साथ ही एजूकेशन, हेल्थ समेत अन्य विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देता रहेगा।

इस भव्य और याादगार समारोह में युवा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विकास वर्मा, लोटस इंस्टीट्यूट के डॉयरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, नेफ्रॉलॉजिस्ट डॉ. प्रेम मोहन झा, आर्थोपीडिक सर्जन डॉ. श्वेतांक गंगवार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा, सीनियर कंस्लेटेंट डॉ. प्रेम किशोर जांगीड़, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह भड़ाना, सेलेक्शन प्वाइंट के चैयरमेन नरेन्द्र गुप्ता, डॉयरेक्टर पारिजात गुप्ता, जाने माने यू-ट्यूबर ईशान अली–एजाज अली, सोशल वर्कर पायल चतुर्वेदी, कारोबारी अजय अग्रवाल, व्यापारी संदीप अग्रवाल मिंटू आदि प्रतिष्ठित हस्तियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और उम्दा कार्यशैली के लिए प्रतिष्ठित Business Icon Award से नवाजा गया।

इससे पहले कार्यक्रम अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने यूनिटी क्लब के नए अध्यक्ष पवन मेहरोत्रा, सचिव वरुण गर्ग, कोषाध्यक्ष/सीए गगन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष/सीए विनय कृष्ण, वरुण सूरी, प्रियांशु अग्रवाल, अमृतांश मेहरोत्रा, प्रियांकित रस्तोगी आदि को भी शपथ दिलाई। पुनीत जैन ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन  किया। क्रियेटिव संयोजन सीएंडसी मीडिया ने किया।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img