03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kumbh की तैयारियों के बीच PWD टीम पर हमला, अतिक्रमण चिन्हीकरण के दौरान मारपीट

एफएनएन, हरिद्वार : Kumbh राष्ट्रीय राजमार्ग – 58 से जुड़े क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करने और प्रस्तावित मार्ग की मार्किंग के लिए पहुंची विभागीय टीम ने कुछ लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

PWD के अपर सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती ने कनखल कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, कुंभ मेले की तैयारियों के तहत विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम से ज्वालापुर की ओर प्रस्तावित मार्ग का चिन्हीकरण किया जा रहा था। इसी सिलसिले में टीम इंदिरा बस्ती पहुंची थी।

अतिक्रमण की मार्किंग के दौरान हुआ विवाद

आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विभागीय टीम के काम का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद राकेश पुत्र ओमपाल, संजीव, राजीव, इंद्रावती और उनके अन्य रिश्तेदारों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

विभाग की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर ईंट और पत्थरों से हमला किया। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा।

मारपीट की घटना में अपर सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती, अमीन मेनपाल सिंह, सपना रतूड़ी और चालक वीरेंद्र के घायल होने की बात कही गई है।

सरकारी दस्तावेज छीनने का भी आरोप

PWD टीम ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सरकारी अभिलेख, डायरी और भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए गए। इसके अलावा मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग विभागीय टीम के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो विभागीय कर्मचारियों ने ही बनाया था।

अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की

PWD के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने कहा कि टीम अतिक्रमण की मार्किंग के लिए मौके पर गई थी और वहां कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कनखल कोतवाली के एसएसआई अनुज सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img