03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी शुदा महिला और पुरुष का फंदे से लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

Spread the love

एफएनएन, सीतापुर: जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव में शुक्रवार सुबह अलग-अलग धर्मों से आने वाले पुरुष और महिला के शव एक पेड़ से लटकते हुए पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बिजेहरा गांव निवासी सलीमुन (45) और नकछेद (50) के रूप में हुई है। दोनों के शव बिजेहरा गांव के बाहर नकछेद के खेत में पेड़ से लटके मिले।

पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों शादीशुदा थे। ग्रामीणों ने बताया कि नकछेद की पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है, उसकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, सलीमुन की शादी मुश्ताक से हुई है और उनके दो बेटे और एक बेटी है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों में 12 साल पहले प्यार हुआ था। प्यार परवान चढ़ा तो घरवालों को नागवार गुजरने लगा।

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन दिन पहले मुश्ताक का नकछेद से विवाद हुआ था, जिसके कारण सलीमुन ने थाने में मुश्ताक के खिलाफ तहरीर भी दी थी। इसके बाद पुलिस गांव में आई। इस मामले को लेकर पंचायत हुई जिसके बाद सलीमुन और मुश्ताक गांव छोड़कर चले गए। पुलिस ने बताया कि आज सलीमुन और नकछेद के शव पेड़ से लटके मिले। नकछेद के दामाद रेउसा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रामू के मुताबिक रात करीब आठ बजे नकछेद ने उसे फोन कर बताया था कि 10-12 लोगों ने उसे घेर लिया है, लेकिन रात होने के कारण वह कुछ नहीं कर सका और सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Also read- Ayodhya : विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा,1 लाख रुपए की रिश्वत लेते सहायक लेखाकार अरेस्ट

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img