03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

VicePresident के दौरे से पहले देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 19-20 अगस्त को इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

एफएनएन, देहरादून : VicePresident देहरादून में 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित उपराष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को ट्रैफिक प्लान दोपहर 1 बजे से शाम 3:30 बजे तक लागू रहेगा। वहीं 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन:
ऋषिकेश की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर से थानों होते हुए 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक के रास्ते देहरादून शहर में प्रवेश कराया जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क, साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन:
हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर की सर्विस लेन से डोईवाला चौक होते हुए दूधली मार्ग और कारगी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून शहर जाने वाले वाहन कारगी चौक से प्रवेश करेंगे। मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन:
इन क्षेत्रों से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन:
देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक और भानियावाला सर्विस लेन होते हुए लालतप्पड़, नेपाली फार्म तिराहा के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन:
मसूरी से आने वाले वाहनों को जेपी बैंड से बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क और सहस्त्रधारा क्रासिंग होते हुए 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप चौक और थानों रोड के रास्ते आगे भेजा जाएगा।

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन:
ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों को सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहन:
घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हाथीबड़कला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहन:
इन क्षेत्रों से मसूरी जाने वाले वाहनों को दिलाराम से ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस की ओर से निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें और अपने वाहन मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर पार्क न करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img