03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा श्री अग्रसेन धर्मशाला में प्राइड ऑफ़ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024…कार्यक्रम किया गया

गरीब असहायों के लिए रात्रि नि;शुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ

एफएनएन, नानकमत्ता: श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा श्री अग्रसेन धर्मशाला में प्राइड ऑफ़ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा हिमालय बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण, पानी बचाओ, भ्रष्टाचार, प्रदूषण को लेकर बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।श्री गुरु तेग बहादुर वैलफेयर ट्रस्ट के द्वारा सितारगंज में रामलीला ग्राउंड में रोजाना 5 रुपए में लंगर की सेवा चल रही हैं।

श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा सरकारी अस्पतालों मे गरीब असहाय मरीजों के लिए रात्रि निशुल्क भोजन की सेवा का शुभारंभ किया। सुंदर झांकियां प्रस्तुत करने वाले वाले बच्चों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट में सेवा निभा रहे जो अमेरिका (यूएसए) में रहने वाले देवेंद्र सिंह व उनके सेवादार उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में गरीब असहाय लोगों की सेवा निभा रहे उनका आभार प्रकट किया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने श्री गुरु तेग बहादुर वैलफेयर ट्रस्ट ज़िन्दगी जिंदाबाद ट्रस्ट देवेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह एवं उनके सेवादारो को दिल गहराई से आभार प्रकट करता हूं।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। कहा है कि तराई के अन्दर आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रहीं हैं श्री गुरु तेग वेलफेयर ट्रस्ट इसमें पहल करें और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए। हम हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इस कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक जनप्रतिनिधि समाजसेवी धार्मिक संस्था के लोगों ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन सुप्रीत भाटिया ने किया। इस मौके पर गुरप्रीत देओल रणजीत राणा, दलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, हरजीत सिंह, दलजिंदर सिंह, मक्खन सिंह, गुरसेवक सिंह, संतोष सिंह, जसवंत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img