03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार देर रात मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के कई कमरों में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां और डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

9 लोगों की मौत की खबर, 6 की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक करीब 60 लोगों को सुरक्षित होटल से बाहर निकाल लिया गया। वहीं, नौ लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित किए जाने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हालांकि, मौतों की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल या प्रशासन की ओर से अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा छह अन्य लोगों को धुएं की वजह से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की वजह और होटल की सुरक्षा पर उठे सवाल

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर में खराबी या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग कम से कम चार कमरों तक फैलने की बात सामने आई है। पुलिस ने होटल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। होटल का मालिक फिलहाल नहीं मिला है, जबकि मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच में फायर सेफ्टी सिस्टम, बिजली की वायरिंग, इमरजेंसी एग्जिट और होटल के जरूरी लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। दो दिन पहले तारापीठ के एक होटल में भी आग से 9 लोगों की मौत हुई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने होटल्स में फायर सेफ्टी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img