03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली एक्टिवा सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर टी-स्टेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

चेन स्नैचिंग के मामले में था वांछित

घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय आकाश रायपुर थाना क्षेत्र के शिवाजी एन्क्लेव का रहने वाला है और 14 अगस्त को बसंत विहार में 75 वर्षीय महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात में आरोपी था। गोली लगने के बाद उसे प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

तमंचा, कारतूस, स्कूटी और लूटी गई चेन बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की नीली एक्टिवा भी मिली, जिसके चोरी की होने की आशंका है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि 14 अगस्त की चेन स्नैचिंग में लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब उसकी अन्य वारदातों तथा आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img