03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Ayodhya : विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा,1 लाख रुपए की रिश्वत लेते सहायक लेखाकार अरेस्ट

एफएनएन, अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार फिर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां पर बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा के कार्यालय में नियुक्त सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की शाम को विजिलेंस की टीम ने उसे एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसका चालान किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास से किया ट्रैक
बता दें कि शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। यह रिश्वत उसने मृतक शिक्षिका का जीपीएफ निकालने के उनके परिजनों से मांगी थी। सहायक लेखाकार को बेसिक शिक्षक कार्यालय गेट के पास से ही गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से वहां काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।

टीम ने आरोपी को ऐसे फसाया जाल में
विजिलेंस के एसपी मुख्यालय अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि हसनू कटरा निवासी इरफान उल हक की पत्‍नी यासमीन फातिमा मसौधा के कंपोजिट विद्यालय भदोखर में प्रधानाध्‍यापिका थीं। उनके निधन के बाद उन्होंने जीपीएफ राशि निकलवाने के लिए सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया।

उसने इसके लिए 1 लाख रुपये रिश्वत मांगी। इस पर इरफान ने विजिलेंस की अयोध्या यूनिट में शिकायत की। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने इस शिकायत की जांच की और इसकी पुष्टि हुई। टीम ने एक प्लान बनाया और लेखाकार को रिश्वत देने के लिए बीएसए कार्यालय के पास बुलवाया गया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख की रिश्वत ली तो टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Also read- फर्जी सर्टिफिकेट से हासिल की सरकारी नौकरी, 8 प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img