03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: दोस्त की मदद से सौतेली बेटी संग मुंह काला करने की कोशिश

Spread the love

तीन माह पुरानी घटना में पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जनपद बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दो शर्मनाक घटनाक्रम प्रकाश में आए हैं। पहले केस में एक व्यक्ति ने दोस्त संग मिलकर अपनी ही सौतेली बेटी के साथ मुंह काला करने की कोशिश की तो इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो गया है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। तलाक के बाद एक बेटे को उसका पहला पति अपने साथ ले गया। एक बेटा और बेटी को वह खुद पाल-पोस रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उसने दूसरे शख्स से निकाह कर लिया है।

आरोप है कि 30 मई की दोपहर उसकी बेटी गांव के ही पास एक धर्मस्थल पर गई थी। वहां सौतेले पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला ने सौतेले पति और अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की छानबीन करने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, किशोर सदन भेजा गया नाबालिग आरोपी

सीबीगंज थाना क्षेत्र में ही आठ साल की बालिका को बाग में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर आरोपी को पकड़कर किशोर सदन भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक 25 अगस्त को सुबह दस बजे गांव का ही 17 वर्षीय किशोर उसके घर आया। कुछ देर घर बैठने के बाद वह उसकी आठ साल की मासूम बेटी को घास लाने के बहाने अपने साथ बाग में ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

बच्ची के चीखने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर पूरी बात मां को बताई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर सदन भेजा गया है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img