03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवरिया में दूध लेने गई बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देवरिया‌। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करते हुए 41 वर्षीय दुकानदार ने दूध खरीदने गई सात साल की मासूम बच्ची को अंदर ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की। बच्ची की चीखें सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की लेकिन थाने ले जाते वक्त वह छूटकर भाग गया। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची से रेप की कोशिश का घायल आरोपी अस्पताल में पुलिस हिरासत में

देवरिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनू घाट कस्बे की सात साल की मासूम बच्ची रविवार के घर के पास के ही जान-पहचान के दुकानदार सफीउल्लाह से दूध खरीदने गई थी। आरोप है कि 41 वर्षीय सफीउल्लाह बच्ची को बहाने से दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार आरोपी को जानता था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के बहुत से लोग वहां जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोग उसे घेरकर थाने ला रहे थे लेकिन वह छूटकर भाग गया।

पुलिस ने दर्ज की आरोपी के खिलाफ FIR
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बच्ची से रेप की कोशिश का प्रकरण संज्ञान में आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाद में स्थानीय भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बच्ची से रेप की कोशिश का घायल आरोपी अस्पताल में पुलिस हिरासत में

पुलिस ने भाग रहे आरोपी को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद SOG सदर कोतवाली और गौरी बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी सैफुल्लाह को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। लिहाजा पुलिस को मजबूरन पैर में गोली मारकर उसे रोकना पड़ा। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। घायल आरोपी को पुलिस हिरासत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की बात कहकर परिवार वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img