Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडRudra Prayag Breaking; सत्यापन में फर्जी निकलीं तीन B.Ed. डिग्रियां, गई नौकरी,...

Rudra Prayag Breaking; सत्यापन में फर्जी निकलीं तीन B.Ed. डिग्रियां, गई नौकरी, काटेंगे जेल

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड। की फर्जी बीएड डिग्री से सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकेंह के खिलाफ अदालत ने पांच-पांच वर्ष की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। अदालत ने शिक्षा सचिव और गृह सचिव, उत्तराखंड सरकार को भी आदेश की प्रति भेजी है।

अदालत का कहना है कि तत्कालीन विभागीय अधिकारियों ने बीएड की डिग्री का सत्यापन किए बिना दोषियों को नौकरी दी है। वर्ष 2005 से 2009 के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री प्राप्त कर महेंद्र सिंह, मोहन लाल और जगदीश लाल को अलग-अलग वर्षों में शिक्षा विभाग में प्राथमिक सहायक शिक्षक की नौकरी मिली। शिक्षा विभाग ने एसआईटी से जांच कराई, जिसमें उक्त तीन शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments