03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Masoom Sharma : DAV कॉलेज विवाद में फंसे हरियाणा गायक मासूम शर्मा, दून पुलिस ने भेजा रिमाइंडर नोटिस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Masoom Sharma डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा के गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दून पुलिस ने उन्हें दोबारा रिमाइंडर नोटिस भेजकर तत्काल जांच अधिकारी के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यदि इसके बाद भी गायक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराया जा सकता है।

यह मामला 11 अप्रैल को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंच से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सामने आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में छात्र संघ प्रतिनिधि और अधिवक्ताओं की ओर से डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पहले भी नोटिस जारी किया था। हालांकि गायक की ओर से व्यस्तता का हवाला देते हुए समय मांगा गया था। बताया गया कि उन्होंने अपने भाई और वकील को देहरादून भेजा था, लेकिन खुद अब तक जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अब अंतिम रिमाइंडर भेजा है। इसके बाद भी यदि सहयोग नहीं किया गया तो कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे, हालांकि विवादित घटना से पहले ही वह कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे। वहीं उमेश कुमार उस समय मंच पर मौजूद बताए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया था।

विवाद बढ़ने के बाद गायक मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर उत्तराखंड की जनता से माफी भी मांगी थी और पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी थी।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img