03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एएसआई टीम ने सम्भल में 19 प्राचीन कूपों, पांच तीर्थस्थलों का साढ़े नौ घंटे तक किया गहन सर्वे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
संभल में सर्वे करती एएसआई की टीम

एफएऩएन ब्यूरो, सम्भल-उत्तर प्रदेश। पश्चिमी यूपी के शहर सम्भल और उसके आसपास बने 19 प्राचीन कूपों और पांच तीर्थों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को कई घंटे तक गहन सर्वे किया और कई जगह कार्बन डेटिंग के भी नमूने लिए।

एएसआई की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजधानी लखनऊ से सम्भल पहुंची। टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में खोले गए कुएं की कार्बन डेटिंग के भी नमूने लिए हैं।

इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित 19 कूपों का भी टीम ने सर्वे किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पत्र लिखा था। इसी क्रम में चार सदस्यीय टीम ने सम्भल पहुंचकर सुबह छह से दोपहर साढ़े तीन बजे तक नौ घंटे सर्वे किया है।

एएसआई सर्वे के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

14 दिसंबर 2024 को एसडीएम (सम्भल) वंदना मिश्रा ने निदेशक पुरातत्व निदेशालय को पत्र भेजकर सम्भल में काल निर्धारण के लिए प्राचीन तीर्थों और कूपों का सर्वे कराने का आग्रह किया था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun में वकील की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के शिमला बायपास रोड स्थित...

Uttarakhand ने रचा नया इतिहास, पहली बार नेपाल को भेजी गई रेनबो ट्राउट मछली की खेप

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Uttarakhand के मत्स्य पालन क्षेत्र ने...

Topics

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img