03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: युवती के यौन शोषण के आरोपी हेड कांस्टेबल और सिपाही समेत तीन पर एफआईआर

Spread the love

धरना प्रदर्शन के बाद बैक फुट पर आया पुलिस प्रशासन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी पीआरवी के हेड कांस्टेबल, एक सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाफिजगंज कोतवाली में युवती के परिजनों के धरना-प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आए पुलिस प्रशासन को पीड़िता की मां की तहरीर पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नवाबगंज थाने के क्वार्टर में रहने वाले हेड कांस्टेबल मोहम्मद नबी ने उसकी बेटी को निकाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि 21 अगस्त की रात में हेड कांस्टेबल युवती को फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। युवती के परिजनों ने उन दोनों को हाफिजगंज गांव में पकड़ लिया था। युवती और हेड कांस्टेबल के बीच निकाह को लेकर हुई बातचीत की आडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

आरोप यह भी है कि पीड़िता की मां की ओर से एसएसपी को शिकायती पत्र देने की भनक लगने पर गुस्साए हेड कांस्टेबल मोहम्मद नबी, हाफिजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद जावेद और कस्बा नवाबगंज निवासी हेड कांस्टेबल के एक दोस्त इमरान ने युवती के परिजनों को खूब धमकाया भी था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विरोध में गुस्साए परिजनों ने हाफिजगंज थाने में धरना भी दिया था। बाद में एसपी ग्रामीण के आफिस से आए पुलिस कर्मियों ने युवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए थे। इस मामले में नवाबगंज कोतवाली में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी हेड कांस्टेबल मोहम्मद नबी, मददगार कांस्टेबल मोहम्मद जावेद और दोस्त इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img