Tag: Navabganj

Bareilly News: कार मैकेनिक का अपहरण कर मांगी डेढ़ लाख फिरौती, चार हिरासत में

एफएनएन,नवाबगंज-बरेली। एंटी नारकोटिक्स टीम बताकर स्मैक तस्करी में गिरफ्तारी दर्शाने और छोड़ने के एवज में बड़ी रकम वसूलने वाला खतरनाक गैंग शायद नवाबगंज इलाके में भी सक्रिय है। थाना नवाबगंज पुलिस ने स्मैक तस्करी में पकड़ने की बात कहकर कार मैकेनिक का अपहरण कर लेने और छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और कड़ी पूछताछ में जुटी है।

Bareilly: युवती के यौन शोषण के आरोपी हेड कांस्टेबल और सिपाही समेत तीन पर एफआईआर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी पीआरवी के हेड कांस्टेबल, एक सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाफिजगंज कोतवाली में युवती के परिजनों के धरना-प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आए पुलिस प्रशासन को पीड़िता की मां की तहरीर पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी है।