03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Jaspal Rana के निधन के 16 दिन बाद मां श्यामा राणा का भी निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : Jaspal Rana अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच स्वर्गीय जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा राणा का भी रविवार देर शाम निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका उपचार दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल आर्मी अस्पताल, धौला कुआं में चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, जसपाल राणा के निधन के कुछ दिनों बाद ही श्यामा राणा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार अभी जसपाल राणा के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि एक और दुखद खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। कुछ दिन पहले ही जसपाल राणा का त्रयोदशी संस्कार संपन्न हुआ था।

राणा परिवार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नैनबाग गांव का निवासी है और खेल जगत में इस परिवार का विशेष योगदान रहा है। जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच रह चुके हैं और उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। वहीं, उनकी बहन सुषमा राणा का विवाह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे और नोएडा विधायक पंकज सिंह से हुआ है।

श्यामा राणा के निधन पर खेल जगत, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img