03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं के लिए डिजिटल सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च, QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र खोजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए QR Code को स्कैन करते ही परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी।

राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा केंद्रों के बेहतर प्रबंधन के लिए एक डिजिटल परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम विकसित किया है। इस पोर्टल पर परीक्षा केंद्रों का केवल एक बार पंजीकरण होगा, जिससे हर नई परीक्षा के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आयोग केंद्रों की बैठक क्षमता, तकनीकी सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उनका वर्गीकरण करेगा, जिससे परीक्षा की जरूरत और संवेदनशीलता के अनुसार उपयुक्त केंद्रों का चयन आसानी से किया जा सकेगा।

इस नई व्यवस्था की एक और खासियत यह है कि परीक्षा केंद्रों को सभी जरूरी सूचनाएं स्वतः SMS और ई-मेल के माध्यम से मिलती रहेंगी। पंजीकरण से लेकर अभ्यर्थियों की उपस्थिति भेजने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सरल और प्रभावी बनेगा।

फिलहाल इस पोर्टल पर राज्यभर के 200 परीक्षा केंद्र पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के केंद्र शामिल हैं। आयोग के अनुसार आने वाले समय में और परीक्षा केंद्र भी इस प्रणाली से जोड़े जाएंगे।

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, परीक्षा केंद्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा और भर्ती परीक्षाओं का संचालन अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के चयन में आयोग का समय और संसाधन भी बचेंगे।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img