03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ, बदरीनाथ और अपने अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावे एवं दान सामग्री की निगरानी और अधिक सख्त कर दी है। समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक दान का सही लेखा-जोखा रखने के निर्देश दिए हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगड़ ने दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा-खजाना, विश्रामगृह और पूजा काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट किया है कि चढ़ावे और दान सामग्री के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या शिकायत सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जा रहे चढ़ावे और दान का पूरी पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्था पर किसी तरह का सवाल न उठे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सामने आए मामले के बाद एहतियात के तौर पर सभी अधीनस्थ मंदिरों में निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।

Hot this week

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img