03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

Spread the love

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम के स्नातक ले सकेंगे प्रवेश

एफएनएन, मुरादाबाद : TMU तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीसीएसआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय का दावा है कि यह मुरादाबाद क्षेत्र में एनीमेशन विषय में मास्टर डिग्री का नया अवसर प्रदान करेगा। इस पाठ्यक्रम में किसी भी स्ट्रीम से स्नातक कर चुके छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे।

टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन की पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनीमेशन, डिजिटल मीडिया और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार करना है। ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, सीसीएसआईटी ने वर्ष 2011 में बीएससी-एनीमेशन कार्यक्रम की शुरुआत की थी और इसके छात्र एनीमेशन, गेमिंग, मल्टीमीडिया, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), ग्राफिक डिजाइन तथा डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं। कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने कहा कि नया स्नातकोत्तर कार्यक्रम छात्रों के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर खोलेगा।

एमएससी-एनीमेशन पाठ्यक्रम में 2डी और 3डी एनीमेशन, वीएफएक्स, मोशन ग्राफिक्स, कैरेक्टर डिजाइन, गेम डेवलपमेंट, यूआई/यूएक्स डिजाइन, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), डिजिटल कंटेंट निर्माण और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेटावर्स जैसी आधुनिक तकनीकों पर भी विशेष फोकस रहेगा।

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आर.के. द्विवेदी ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र एनीमेशन आर्टिस्ट, वीएफएक्स स्पेशलिस्ट, गेम डिजाइनर, मोशन ग्राफिक्स डिजाइनर, यूआई/यूएक्स डिजाइनर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मल्टीमीडिया डेवलपर जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, विज्ञापन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-लर्निंग, स्वास्थ्य और कॉरपोरेट क्षेत्र में एनीमेशन विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए टीएमयू इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मजबूत केंद्र बनने की दिशा में काम कर रहा है।

Hot this week

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Kedarnath Yatra मार्ग पर SDRF-NDRF तैनात, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा...

Dhami Cabinet की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई...

Topics

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img