03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में टीम लीडर और ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

गुरुवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर खेड़ा मस्तान गांव के पास लगातार बारिश के कारण एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बीच से धंस गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया और पीड़ित ने भी एनएचएआई से शिकायत की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराई गई। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीम लीडर की जिम्मेदारी संभाल रहे कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा चैतन्य प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी (CPC) प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

एनएचएआई के अनुसार, प्रभावित हिस्से की मरम्मत पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया है। हालांकि, जल निकासी के लिए बनी नाली की मरम्मत अभी जारी है। फिलहाल जलभराव से बचाव के लिए अस्थायी नाली बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्रारंभिक कार्रवाई कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्राधिकरण का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img