03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Mobile App से बीच रास्ते बंद हो रहे ई-रिक्शे, छात्रों पर शरारत का आरोप, जांच शुरू

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : Mobile App रुद्रपुर में चलते ई- रिक्शों के अचानक बंद होने की घटनाओं ने चालकों और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया है कि कुछ लोग मोबाइल पर उपलब्ध एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से जुड़ा ऐप डाउनलोड कर ब्लूटूथ के माध्यम से ई-रिक्शों से कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ स्कूली छात्रों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय सड़कों पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शे खड़े हो जाते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उनका कहना है कि इसी वजह से कुछ छात्र ऐसे ऐप का इस्तेमाल करने लगे। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी भी डिजिटल ऐप का इस तरह उपयोग करना कानूनन गलत हो सकता है और इससे सड़क पर गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। कई चालकों ने बताया कि चलते-चलते वाहन बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानी होती है और बाद में तकनीकी लॉक खुलवाने के लिए अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। कुछ मामलों में चालकों को सर्विस सेंटर जाकर भुगतान कर सिस्टम दोबारा चालू कराना पड़ा।

हाल ही में कुंडेश्वरी क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां दो युवकों पर मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा बंद करने का आरोप लगा। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

रुद्रपुर के सीओ विभव सैनी ने कहा कि संबंधित ऐप और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं काशीपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर ऐसे शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तकनीकी ऐप का गलत या अवैध तरीके से इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img