03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rampur News: शिक्षक बना हैवान, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा का करता रहा यौन शोषण

Spread the love
गिरफ्त में हैवान

लड़की की मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस को सौंपा

रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र का मामला, मुकदमा दर्ज, हुआ गिरफ्तार

एफएनएन, रामपुर: रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन शिक्षक ने भरोसे का कत्ल कर दिया। वह अपनी ही नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर काफी दिन तक उसका यौन शोषण करता रहा।  छात्रा की मां ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर नगर के गंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। एक युवक मासूम बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए प्रतिदिन घर आता था। शिक्षक कमरे में छात्रा को अकेला पाकर अक्सर उसके साथ गलत काम करता था।

महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 23_अगस्त शुक्रवार की रात भी युवक ट्यूशन पढ़ाने आया था। इस बीच उसने जब वह कमरे में अकेली बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी अचानक महिला कमरे में पहुंच गई और शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी कमरे में आ गए। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सैय्यद वासिक अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

गिरफ्त में हैवान

बताया गया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद जब परिजनों और पुलिस ने मासूम छात्रा से पूछताछ की तो बच्ची ने भी ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक द्वारा अक्सर फुसलाकर उसके साथ गंदा काम करने की बात कही। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करता था और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। डर की वजह से वह इस घटना को परिवार वालों को नहीं बता रही थी। लेकिन,शुक्रवार को कमरे में अचानक मां के पहुंच जाने पर पूरी घटना खुलकर सामने आ गई।

गिरफ्त में हैवान

गंज थाने के क्राइम निरीक्षक मुकुट लाल ने बताया कि महिला ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी सैयद वासिक अली को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बच्ची की भी मेडिकल जांच कराई गई है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img