एफएनएन, रामपुर: रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन शिक्षक ने भरोसे का कत्ल कर दिया। वह अपनी ही नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर काफी दिन तक उसका यौन शोषण करता रहा। छात्रा की मां ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।