03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लव मैरिज की खौफनाक कहानी: पति ने अपनी पत्नी की हत्या करवाने के लिए अपने ही दोस्त 2.5 लाख देकर कार से कुचलवाया …

Spread the love

एफएनएन, मध्य प्रदेश: ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करवाने के लिए अपने ही दोस्त को सुपारी दी। इस वारदात में पति का सहयोगी दोस्त भी शामिल था। जानकारी के अनुसार, पति ने 2.5 लाख रुपये में सौदा तय किया था और अपनी आंखों के सामने दोस्त से पत्नी का कत्ल करवा दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

सड़क हादसे की रची साजिश

पति अपनी पत्नी के ज्यादा पैसे खर्च करने से खफा था, जो इस हत्या का मुख्य कारण बना। यह हैरान कर देने वाली घटना 13 अगस्त को हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने 11 दिनों बाद किया। शुरुआत में, पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी दुर्गावती की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि उसका भाई संदेश घायल हो गया था। पुलिस ने इसे दुर्घटना मानकर जांच शुरू की थी।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में कोई लोडिंग वाहन नहीं दिखा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बजाय, एक इको स्पोर्ट कार फुटेज में नजर आई, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। जांच में पता चला कि मृतक दुर्गावती अजय की दूसरी पत्नी थी। अजय की पहली पत्नी मुरैना के बागचीनी में अजय के पुश्तैनी घर में रहती है।

कैसे मिले दोनों…
साल 2017 में अजय और दुर्गावती दोनों ही एग्जाम की तैयारी के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे और दोनों में प्रेम संबंध भी थे। लेकिन साल 2021 में दुर्गावती के पिता ने दुर्गावती की शादी कहीं और कर दी थी। इस बीच साल 2022 में अजय ने भी शादी कर ली और अजय की शादी के कुछ दिनों बाद दुर्गावती ने अपने पति से तलाक ले लिया और वापस अपने घर आ गई। एक बार फिर से दुर्गावती और अजय एक दूसरे के संपर्क में आ गए और अजय और दुर्गावती ने साल 2023 में कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पड़ाव इलाके में साकेत नगर में रहने लगे।

वहीं जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, कि अजय भार्गव अपनी दूसरी पत्नी दुर्गावती के खर्चों से बहुत परेशान था। दुर्गावती इतने पैसे खर्च करती थी कि अजय की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। सलिए अजय ने दुर्गावती को मरवाने का प्लान बनाया।

अजय ने अपने दोस्त की मदद से 2.5 लाख रुपये में हत्या की योजना बनाई और इस साजिश को अंजाम देने के लिए मंदिर से लौटते समय इको स्पोर्ट कार से बाइक को टक्कर मारी। हालांकि, पुलिस की जांच में यह साजिश बेनकाब हो गई और आरोपी पकड़ में आ गए।

Also read- Barabanki News: 9 साल की मासूम से दरिंदगी… पड़ोसी ने कथित तौर पर घर में घुसकर दुष्कर्म किया

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img