03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

50 हजार घूस लेने का आरोप: यूपी के सहारनपुर जिले में एक खनन माफिया ने परिवहन विभाग के अधिकारी (PTO) को पीट दिया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले में एक खनन माफिया ने परिवहन विभाग के अधिकारी (PTO) पीट दिया। इसके साथ अधिकारी पर आरोप भी लगाया कि अधिकारी हर महीने 50 हजार रुपए घूस लेता था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। देवबंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय अधिकारी (पीटीओ) वीवी शुक्ला सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जिसके दौरान उन्होंने एक ट्रक को रोकने के लिए दूर से ही इशारा किया। लेकिन ट्रक का ड्राइवर रोकने की बजाय ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी और मुजफ्फरनगर की सीमा में चला गया। तभी पीछे से एक काले रंग की कार में सवार कुछ लोग आए, जिन्होंने अधिकारी की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद गाड़ी से बाहर निकालकर हाथापाई पर उतारू हो गए। पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा है कि खनन माफिया अधिकारी की गाड़ी का दरवाजा जबरन खोलकर उन पर हमलावर हो रहे हैं। पीटीओ और उनके चालक बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान वीडियो में अधिकारी से उलझ रहा शख्स गाड़ी पास करने के लिए 50 हजार रुपये दिए जाने का आरोप लगा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई हैं। सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है मामला संज्ञान में है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है।

यह बोले अधिकारी
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एमपी सिंह का कहना है कि अधिकारी वीवी शुक्ला के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रवर्तन अधिकारी की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। अधिकारी पर गलत आरोप लगाए गए हैं।

Also read-Rampur News: शिक्षक बना हैवान, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा का करता रहा यौन शोषण

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img