03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.40 करोड़ रुपए की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर अकाउंट में ट्रांसफर कराई गई रकम

Spread the love

एफएनएन, मेरठ :  रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी शिवेंद्र बैंबी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.40 करोड़ की रकम ठग ली गई। बीते 30 मार्च को करोड़ों की रकम कमाने का झांसा देकर उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़े गए थे। इसके बाद 15 किश्तों में खाते से रकम ट्रांसफर करा ली गई। इसके बाद उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। बता दें कि शिवेंद्र बैंबी वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी के भाई हैं।

मेडिकल थानाक्षेत्र के दामोदर कालोनी निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी शिवेंद्र बैंबी पुत्र राजकुमार बैंबी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से जेपी मॉरगन नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए थे। इस ग्रुप के एडमिन ने जेपीएम क्लब नंबर ई-5 ग्रुप नाम का ग्रुप बनाया, जिसमें वह 30 मार्च को जुड़े थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कई बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम

ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। 18 मार्च को उनके खाते से पहली किश्त के रूप में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। 15 किश्तों में अपने खाते से 1.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इनमें अधिकतर खाते कोलकाता के हैं। इसके अलावा भोपाल, मुंबई,  दिल्ली के भी बैंक खाते हैं।

बैंक खातों को क‍िया गया सीज

आठ मई को उन्होंने अंतिम ट्रांजेक्शन की थी। अब वह अपनी रकम नहीं निकाल पा रहे हैं। साइबर ठगी का पता चलने पर शिवेंद्र बैंबी ने पुलिस से संपर्क किया। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें सीज कर दिया गया।

Hot this week

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img